जयपुर , मई 05 -- राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को घेरते हुए दलित उत्पीड़न और प्रशासनिक विफलता पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि दलित इंजीनियर जगनलाल बैरवा को अभी तक न्याय नहीं मिला है और आखिर कब तक दलित समाज को न्याय के लिए तरसना पड़ेगा।
श्री जूली ने मंगलवार को अपने बयान में यह यह सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह कैसे सुनिश्चित किया जाएगा कि श्री बैरवा पर कोई दबाव न डाला जाए और जांच पूरी तरह से निष्पक्ष हो क्योंकि मामला सत्ताधारी दल के विधायक से जुड़ा हुआ। उन्होंने कहा कि पीड़ित को इंसाफ दिलाने के बजाय भाजपा विधायक, जिला कलेक्टर और सीएमओ के बीच इस प्रकरण को फुटबॉल की तरह घुमाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित