श्रीगंगानगर , जून 16 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के आकाश वशिष्ठ को राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) की ओर से आयोजित ' काल्विन शील्ड' क्रिकेट टूर्नामेंट में नागौर टीम का फिजियोथेरेपिस्ट नियुक्त किया गया है।
सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आकाश को नागौर टीम की फिटनेस एवं चोट प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गयी है। आरसीए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आकाश वशिष्ठ नागौर टीम के साथ दो मैचों में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका निभाएंगे।
पहला मैच 17 से 19 जून तक करौली के विरुद्ध और दूसरा मैच 22 से 24 जून तक चूरू के विरुद्ध खेला जाएगा। आकाश वर्तमान में आरसीए में वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह आरसीए की कैट एकडेमी टीम एवं राष्ट्रीय स्तर पर 'सनातन प्रीमियर लीग' में भी फिजियोथेरेपिस्ट रह चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित