बीजापुर , अप्रैल 20 -- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले स्थित भैरमगढ़ ब्लॉक में रविवार की शाम अचानक मौसम में बदलाव के बीच तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई। उसी दौरान उसपरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 9 मवेशियों की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब सभी मवेशी महुआ पेड़ के नीचे विचरण कर रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय अचानक बादल घिर आए और तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। इसी दौरान एक जोरदार बिजली गिरने से मौके पर ही 9 मवेशियों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। मृत मवेशियों में से पशुपालक लच्चू माड़वी के 5, दसूराम ओयम के 2, विक्रम जायसवाल के 2 मवेशी शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित