भिण्ड , सितंबर 17 -- मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले के अटेर अनुभाग के पावई थाना क्षेत्र के पाली गांव में खेत पर भैंस चरा रहे 52 वर्षीय धीर सिंह भदौरिया की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार बुधवार शाम तेज बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली धीर सिंह के ऊपर गिर गई, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। देर शाम भैंस अकेली घर पहुंची तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।
परिजनों ने खेत पर जाकर तलाश की तो धीर सिंह झुलसी अवस्था में मृत मिले। सूचना मिलने पर डायल-112 मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित