सतना , जुलाई 3 -- मध्यप्रदेश में सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र के मनकहरी गांव के निकट आकाशीय बिजली गिरने से एक चरवाहे की मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार संतलाल पाल (22) गुरुवार को बकरियां चराने गया था। दोपहर करीब एक बजे वर्षा शुरू होने पर वह बचाव के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।
उसे उपचार के लिए कोठी के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित