दुबई , मार्च 12 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्लयूआई) ने भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग के आरोप में जेवन सियरल्स और टीम के दो अधिकारियों इटंस टीम के मालिक चित्रंजन राठौड़ और ट्रेवन ग्रिफिथ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
आईसीसी और क्रिकेट वेस्टइंडीज ने जेवन सियरल्स और टीम के दो अधिकारियों पर 2023-24 सीजन के दौरान बारबाडोस में हुई बिम10 लीग के संबंध में एंटी-करप्शन कोड के तहत आरोप लगाए गए हैं। आईसीसी ने सियरल्स और दोनों अधिकारियों को जवाब देने के लिए 14 दिनों का समय दिया है।
आईसीसी ने कहा कि राठौड़ पर सीडब्लयूआई कोड के तहत तीन आरोप हैं, जबकि सियरल्स पर इसी कोड के तहत चार अपराधों के आरोप हैं। ग्रिफिथ पर सीडब्ल्यूआई कोड के तहत चार और आईसीसी कोड के तहत एक आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित