क्रिकेट निगार सुल्ताना दुबई , मई 05 -- बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना जोटी को शनिवार को सिलहट में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई गई है।

निगार को आईसीसी की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो "किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग का गलत इस्तेमाल" करने से संबंधित है।

इसके अलावा, निगार के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है; पिछले 24 महीनों में यह उनका पहला अपराध था। यह घटना तब हुई जब बांग्लादेश बल्लेबाजी कर रहा था और आउट होने के बाद, निगार ने मैदान से बाहर जाते समय अपना बल्ला ज़मीन पर फेंक दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित