कोच्चि , जुलाई 15 -- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केंद्रीय मत्स्य प्रौद्योगिकी संस्थान (आईसीएआर-सीआईएफटी) के वैज्ञानिकों को मत्स्य पालन के लिए विकसित सौर ऊर्जा संचालित रिमोट नियंत्रित चारा वितरण प्रणाली का भारतीय पेटेंट मिला है।

"ए फीड डिस्ट्रीब्यूटर सिस्टम एंड ए मेथड देयरऑफ" शीर्षक से विकसित इस तकनीक का विकास डॉ. एनीसरानी डेल्फिया डी.एस., डॉ. एस. मुरली और डॉ. जॉर्ज निनन ने किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित