भरतपुर , अप्रैल 05 -- राजस्थान में डीग जिले के कामा थाना क्षेत्र में कुलवाना मोड के पास आईपीएल में मैचों में आनलाईन सट्टेबाजी के ठिकाने पर दबिश देकर उपकरण, दो नोट बुक दो एण्ड्रोईड मोबाईल, तीन कीपैड मोबाईल बरामद किये हैं। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मौके से तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। उनकी पहचान कर ली गई है।

पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ ने बताया कि मुखबिर एवं जिला विशेष दल (डीएसटी) की सूचना पर की गई। फरार आरोपियों की पहचान रहीश, मुस्तफा और अन्नु यादव रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित