मुंबई , जुलाई, 29 -- पंजाब किंग्स के सह मालिक नेस वाडिया ने बुधवार को मीडिया राइट्स, टीम की ग्रोथ और आईपीएल के अर्थव्यवस्था पर अपनी राय रखते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट ने भारत में खेल को देखने का नजरिया बदल दिया है।
वाडिया ने यह राय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अर्थव्यस्था पर 'हूलिहान लोकी' की नई रिपोर्ट के बाद व्यक्त की है।
नेस वाडिया की राय 'हूलिहान लोकी' की 2026 आईपीएल वैल्यूएशन स्टडी में शामिल की गई है, जो आज पब्लिश हुई है। वह लीग के उन आठ शुरुआती मालिकों में से एक हैं जो अभी भी उसी फ्रेंचाइजी को चला रहे हैं जिसे उन्होंने 2008 में सपोर्ट किया था, जब पंजाब किंग्स को लगभग 76 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था।
'हूलिहान लोकी' की 2026 वैल्यूएशन स्टडी के अनुसार, तब से उनकी हिस्सेदारी की वैल्यू बढ़कर लगभग Rs.1,510 करोड़ (158 मिलियन यूएस डॉलर) हो गई है, जिसमें 2025 के मुकाबले 12.1 प्रतिशत की ज़बरदस्त वृद्धि दर्ज की गई है। 2026 सीज़न के बाद, आईपीएल की बिजनेस वैल्यू 11.4 प्रतिशत बढ़कर 20.6 बिलियन यूएस डॉलर हो गई है और इसकी ब्रांड वैल्यू US$ 4.3 बिलियन हो गई है, जिसमें पिछले सीज़न के मुकाबले 10.3प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित