मुम्बई , मार्च 30 -- मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी टीम की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि रोहित शर्मा की जबर्दस्त पारी ने उनकी टीम ने आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग में अपने सीजन के पहले मैच में जीत के 13 साल के सूखे को खत्म कर दिया।

मुंबई इंडियंस ने 221 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित के शानदार 78 रनों और रयान रिकेटन के बेहतरीन 81 रनों की बदौलत जीत हासिल की। इस जोड़ी ने मिलकर 148 रनों की अहम साझेदारी की, जिससे एमआई ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.2 ओवरों में 224/4 का स्कोर बनाकर मुकाबला जीत लिया था।

इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (67) और युवा खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी (51) के अर्धशतकों की मदद से 220/4 का स्कोर खड़ा किया था, जो देखने में एक मुश्किल लक्ष्य लग रहा था।

मैच जीतने के बाद पांड्या ने कहा, "जाहिर है, सीजन का पहला मैच जीतने के लिए] यह एक लंबा इंतज़ार रहा है। हर बार हम सीज़न की शुरुआत शानदार तरीके से करना चाहते थे। पूरी टीम बहुत खुश है कि हम ऐसा कर पाए।"एमआई के कप्तान ने यह भी माना कि आधुनिक टी-20 क्रिकेट कैसे बदल गया है, जहां बल्लेबाज़ी के लिए मददगार पिचें बड़े लक्ष्यों को भी हासिल करने लायक बना देती हैं। उन्होंने गेंदबाज़ी यूनिट को श्रेय दिया कि उन्होंने केकेआर को अपना स्कोर और आगे बढ़ाने से रोक दिया। इसका गेंदबाजो को श्रेय जाता है, जिन्होंने केकेआर को 240 या 250 के स्कोर तक नहीं पहुँचने दिया। वे लक्ष्य मुश्किल हो जाते हैं, लेकिन 220 का स्कोर हमेशा हासिल किया जा सकता है। पांड्या ने रोहित और रिकेटन की मैच जिताने वाली पारियों के लिए उनकी खास तारीफ की, और टीम का अपने खिलाड़ियों पर भरोसे को उजागर किया।

उन्होंने कहा, "रोहित और रिकेटन ज़बरदस्त थे। रयान ने पिछले साल हमारे लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। और क्विनी (क्विंटन डी कॉक) एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह समझ गए थे कि हम उन पर भरोसा कर रहे हैं और उन्हें लगातार मौके दे रहे हैं। खुशी है कि यह काम कर गया।"एमआई के कप्तान ने रोहित की इस बात की भी तारीफ़ की कि वे अपने करियर के इस पड़ाव पर भी गेंदबाज़ों पर हावी होने की काबिलियत रखते हैं। उन्होंने कहाकि जब भी मैं रोहित को कुछ शॉट्स खेलते देखता हूँ, तो हर कोई हैरान रह जाता है। यह बेहतरीन से कम कुछ भी नहीं है। यह शानदार से कम कुछ भी नहीं है। पांड्या ने ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की भी तारीफ़ की, जिन्होंने गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाते हुए 39 रन देकर 3 विकेट लिए और केकेआर को काबू में रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित