नयी दिल्ली , अक्टूबर 30 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित निजीकरण को लेकर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और सरकार पर देश के विकास के लिए बनाए गए सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों को बेचने का आरोप लगाया।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए श्री गांधी ने कांग्रेस और मौजूदा सरकार की आर्थिक नीतियों के अंतर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस ने देश के उद्योग धंधों को खड़ा करने के लिए संस्थानों का निर्माण किया, वहीं वर्तमान सरकार उन्हें बेचने में लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित