तेल अवीव , मार्च 12 -- इज़रायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गुरुवार को कहा कि उसने लेबनान की राजधानी बेरूत में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) की हिज़्बुल्ला मिसाइल इकाई के कमांडर को मार गिराया है।
आईडीएफ ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा, "इस हफ़्ते की शुरुआत में (मंगलवार को), आईडीएफ ने बेरूत में हिज़्बुल्ला के अंदर आईआरजीसी की मिसाइल इकाई में अभियान कमांडर, अबू जर मोहम्मदी पर हमला कर उसे खत्म कर दिया।"हताहतों या हमले की सही जगह के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गयी। इज़रायल डिफेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ) ने यह भी दावा किया कि उसने ईरान में तालेघन परमाणु केन्द्र पर हमले किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित