भरतपुर , जुलाई 31 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के भुवासर स्थित पथैना गांव में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान चंद्रवीर (38) का शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
सैन्य सूत्रों ने बताया कि आईटीबीपी की 43वीं बटालियन , शिमला में तैनात चंद्रवीर 15 दिन पहले छुट्टियां पर अपनी पत्नी और बच्चों के पास जयपुर आए थे। 29 जुलाई को चंद्रवीर अपने मां पिता से मिलने जयपुर से पथैना गांव आए थे। अगले दिन गांव से जयपुर लौटने के दौरान रास्ते में ह्रदयाघात से कार में ही उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित