भरतपुर , अगस्त 09 -- राजस्थान में धौलपुर जिले के बसेड़ी के मोमधन गांव निवासी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान रवि परमार (34) का मध्यप्रदेश के करैरा क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान ह्रदयाघात से निधन हो गया। रविवार को जवान की पार्थिव देह के पैतृक गांव पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों, रिश्तेदारों और परिचितों की भारी भीड़ के बीच शव राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि परमार पिछले करीब 10 वर्ष से आईटीबीपी में सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में उनकी तैनाती मध्यप्रदेश के करैरा क्षेत्र में थी। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित