नयी दिल्ली , सितंबर 12 -- सतर्क केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर एक अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट यात्री के जांघिया में छिपाकर रखा गया करीब 1.597 किलोग्राम सोना बरामद किया।
यात्री जेद्दा से ढाका के लिए अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट यात्रा कर रहा था। नियमित तलाशी के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने यात्री के पास छिपाए गए अंडाकार आकार के तीन कैप्सूल देखे।
इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कैप्सूल को जांच के लिए अलग किया गया। जांच में उनके अंदर सोने जैसी सामग्री मिली। इसके बाद सीमा शुल्क अधिकारियों ने इसका वजन करीब 1.597 किलोग्राम बताया।
यात्री और बरामद कैप्सूल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित