लखनऊ , मार्च 01 -- लखनऊ नगर निगम द्वारा नादरगंज-अमौसी में संचालित कान्हा उपवन गौशाला प्रदेश की पहली बड़ी नगर निगम संचालित गौशाला बन गई है, जिसे जीएमपी (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस) प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। वर्ष 2024 में भी इस गौशाला को आईएसओ प्रमाणन मिल चुका है।
गौशाला को यह प्रमाण पत्र अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रबंधन प्रणाली, स्वच्छता व्यवस्था और अभिलेखों के विस्तृत निरीक्षण के बाद प्रदान किया गया है। फरवरी माह में आवेदन के पश्चात विशेषज्ञ टीम ने स्थल का गहन निरीक्षण किया, जिसके आधार पर यह मान्यता दी गई है। यह प्रमाणन तीन वर्षों तक वैध रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित