अहमदाबाद , सितंबर, 11 -- अहमदाबाद स्थित अडानी इंटरनेशनल स्कूल में शुरु हुए आईएसएसओ गेम्स में देशभर के 102 इंटरनेशनल स्कूलों के 400 से अधिक युवा शतरंज खिलाड़ी 11 से12 सितंबर तक चलने वाली दो दिन की प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे। इन गेम्स में लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 कैटेगरी मुकाबले होंगे।
उद्घाटन के दिन की भारतीय चेस ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंदा प्रतियोगिता की शुरुआत के समय वहां मौजूद थे। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से बातचीत की और उन्हें आत्मविश्वास और उत्साह के साथ टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी गेम्स में शामिल हुए और हिस्सा लेने वाले छात्रों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने युवा प्रतिभाओं के लिए प्रतिस्पर्धी खेल के अवसर पैदा करने के महत्व पर ज़ोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित