नयी दिल्ली , अगस्त 11 -- दक्षिण अफ़्रीका के डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन गल्फ़ जायंट्स द्वारा साइन किए जाने के बाद आईएल टी20 में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। न्यूज़ीलैंड के फ़िन ऐलन भी इस टूर्नामेंट में डेब्यू करेंगे और वह अबू धाबी नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं जबकि तीन साल बाद टूर्नामेंट में वापसी कर रहे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टॉयनिस दुबई कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। आईएल टी20 का पांचवां सीज़न 22 नवंबर से शुरू होगा।
पिछले सीज़न कैपिटल्स का हिस्सा रहे मुजीब उर रहमान इस बार गत विजेता डेज़र्ट वाइपर्स के लिए खेलते दिखाई देंगे। वाइपर्स ने अपने दल में शिमरॉन हेटमायर, एंड्रीस गॉस और डैन लॉरेन्स को रिटेन किया है। पिछले सीज़न वाइपर्स का हिस्सा रहे नूर अहमद इस बार कैपिटल्स के लिए खेलते नज़र आएंगे। नूर और स्टॉयनिस को साइन करने के अलावा कैपिटल्स ने रोवमन पॉवेल और मुस्तफ़िज़ुर रहमान को कैपिटल्स ने रिटेन किया है।
वाइपर्स की तरह एमआई एमिरेट्स ने भी तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है - निकोलस पूरन, राशिद ख़ान और रोमारियो शेफ़र्ड को रिटेन किया है और उन्होंने शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को साइन किया है। एडीकेआर में ऐलन सुनील नारायण और जेसन होल्डर (दोनों को रिटेन किया गया है) के अलावा अमेरिका के मैथ्यू ट्रॉम्प के साथ जुड़ेंगे। अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई और ब्लेसिंग मुज़राबानी (दोनों को रिटेन किया गया है) ने नीलामी से पहले चार विदेशी खिलाड़ियों के कोटे को पूरा कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित