चेन्नई , मार्च 16 -- इंडिया लीडरशिप काउंसिल (आईएलसी) के सदस्यों ने बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुख्यालय का दौरा किया और इसके चेयरमैन तथा अंतरिक्ष विभाग के सचिव वी. नारायणन से बातचीत की।

इसरो ने सोमवार को बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन टाइम्स ग्रुप ने किया था। इसमें एक प्रतिनिधिमंडल शामिल था जिसमें विनिर्माण, प्रौद्योगिकी, वित्तीय सेवाएं, साइबर सुरक्षा, डेटा प्लेटफ़ॉर्म, कानूनी सलाह और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों के भारतीय उद्योगों के लगभग 36 प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल थे।

इसरो के वैज्ञानिक सचिव ने औपचारिक रूप से उपस्थित लोगों का स्वागत किया, जिसके बाद डॉ. नारायणन ने मुख्य भाषण दिया। अपने भाषण में उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी की शानदार यात्रा पर प्रकाश डाला ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित