चंडीगढ़ , अप्रैल 15 -- हरियाणा सरकार ने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर (आईएमसी) हिसार परियोजना में तेजी लानी शुरू कर दी है।
इसी क्रम में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित विभागों कोसमयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे के तहत विकसितहो रही यह परियोजना हिसार को आधुनिक औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम मानी जा रही है। करीब 1,605 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट के बड़े हिस्से को पर्यावरण मंजूरी मिल चुकी है, जबकि शेष क्षेत्र के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
समीक्षा बैठक में नागरिक उड्डयन, सिंचाई, बिजली और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठकमें विभागों के बीच बेहतर समन्वय और तेजी से कार्यान्वयन पर जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित