देहरादून , अगस्त 01 -- केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अधिकारियों से कहा है कि एक अच्छा इंसान ही एक अच्छा अधिकारी होता है और ऐसे ही युवा अधिकारी विकसित भारत-2047 की लक्ष्य प्राप्ति और उसका नेतृत्व करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
श्री यादव ने शनिवार को यहां इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में 2024 बैच के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए सफल अधिकारियों को प्रमाणपत्र एवं पदक प्रदान करते हुए कहा कि अधिकारियों के समक्ष जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता के क्षरण और मरुस्थलीकरण जैसी चुनौतियां होंगी, जिनके समाधान के लिए नवाचार, आधुनिक प्रौद्योगिकी और जनभागीदारी को समान महत्व देना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि एक सफल लोकसेवक के लिए नैतिकता और कार्यकुशलता सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को प्रभावी नेतृत्व के साथ समाज और राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित