चंडीगढ़ , अगस्त 06 -- हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी अजय सिंह तोमर की सेवाएं भारत सरकार के अधीन कर दी हैं। उन्हें नयी दिल्ली स्थित कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। अजय सिंह तोमर इससे पहले अंबाला के उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे। उनकी प्रतिनियुक्ति के बाद उन्हें केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित