वाराणसी , अप्रैल 08 -- थिंक इंडिया, मेटा तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की ओर से बुधवार को भारतीय प्रद्योगिकी संस्थान (आईआईटी बीएचयू) बीएचयू में में एक दिवसीय 'अध्यएआई' सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में देशभर के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से आए 350 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमता के उभरते आयामों पर विस्तृत चर्चा करना तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में एआई की भूमिका के प्रति जागरूक करना था।

थिंक इंडिया देशभर के राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों में कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निर्माण कर राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए अकादमिक एवं शैक्षणिक वातावरण तैयार करने का कार्य करती है। इस एक दिवसीय एआई समिट में एआई से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों को एआई को सहजता से आत्मसात करते हुए सजग रहकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गयी तथा एआई के माध्यम से बेहतर भारत के निर्माण पर जोर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित