लखनऊ , दिसम्बर 12 -- भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ ने प्रबंधन शिक्षा में उत्कृष्टता के वैश्विक मानक एक्वीज (इएफएमडी क्वालिटी इम्प्रूवमेंट सिस्टम) मान्यता प्राप्त कर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ आईआईएम लखनऊ अब उन चुनिंदा संस्थानों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जिनके पास एएसीएसबी, एएमबीए और एक्वीज तीनों अंतरराष्ट्रीय मान्यताएँ हैं।

विश्व के केवल लगभग 1 फीसद बी-स्कूल्स को यह प्रतिष्ठित "ट्रिपल क्राउन" उपलब्ध है। भारत में यह सम्मान पाने वाला आईआईएम लखनऊ तीसरा आईआईएम और पांचवां प्रबंधन संस्थान बन गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित