नयी दिल्ली , मई 29 -- जर्मनी में 14 से 30 मई 2027 होने वाली आईआईएचएफ विश्व चैंपियनशिप में भारत की महिला, पुरुष और अंडर-20 लड़कों टीमें हिस्सा लेंगी।

भारतीय आइस हॉकी संघ (आईएचएआई) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। भारत 1989 से अंतरराष्ट्रीय आइस हॉकी संघ का पूर्णकालिक सदस्य है।भारतीय टीमों ने पहले भी अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है, लेकिन वर्ल्ड चैंपियनशिप स्केल, स्ट्रक्चर और लॉन्ग-टर्म असर के मामले में एक बड़ा स्टेज है। 2027 में हिस्सा लेने से भारतीय आइस हॉकी को खेल की आधिकारिक तौर पर वैश्विक स्तर जगह मिलेगी।

2027 वर्ल्ड चैंपियनशिप के रास्ते में अंडर-20 टीम को शामिल करने से एक और ज़रूरी चीज़ जुड़ गई है, जिससे युवा खिलाड़ियों को नेशनल प्रोग्राम में एक तय रास्ता मिल गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित