अबिदजान , जून 12 -- उत्तरी आइवरी कोस्ट के नियाकरामांडौगू शहर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी और 50 से अधिक अन्य लोग घायल हो गये ।

एक सुरक्षा स्रोत से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुरुवार को उत्तरी आइवरी कोस्ट से राजधानी अबिदजान की ओर जा रही एक यात्री बस भारी उपकरण ले जा रहे एक ट्रक से टकरा गयी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गयी और कई बार पलटने के बाद खाई में जा गिरी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित