विजयवाड़ा , जुलाई 09 -- आंध्र प्रदेश के नागरिक आपूर्ति मंत्री नादेंडला मनोहर ने कहा है कि सरकार ने वर्ष 2025 के दौरान किसानों से 74 लाख टन धान की खरीद की है और अल नीनो प्रभाव के कारण इस वर्ष धान की पैदावार में 15 प्रतिशत की गिरावट आने की संभावना है।
श्री मनोहर ने यहाँ गुरुवार को एक कार्यक्रम में चावल मिल मालिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने 11.53 लाख से अधिक किसानों से 31,000 करोड़ रुपये मूल्य का धान खरीदा और उनकी धनराशि का भुगतान 24 घंटे के भीतर कर दिया। उन्होंने कहा कि 95 प्रतिशत भुगतान पूरा हो चुका है। नागरिक आपूर्ति मंत्री ने उल्लेख किया कि धान की प्रत्येक बोरी पर वास्तविक आधार पर नजर रखने यानी उसका पता लगाने के लिए क्यूआर कोड दिया गया है ताकि किसान अपने धान की उपज का विवरण जान सकेंउन्होंने कहा कि अल नीनो प्रभाव के कारण चालू वर्ष के दौरान धान के उत्पादन में 15 प्रतिशत की गिरावट आने की आशंका है और किसानों को अल नीनो प्रभाव से निपटने और उससे उबरने के तरीके के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित