विजयवाड़ा , मई 30 -- चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार ने शनिवार को जून महीने के लिए 'एनटीआर भरोसा' पेंशन योजना के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरित करने के लिए 2,728.67 करोड़ रुपये जारी किये हैं। इस योजना से राज्य भर के 62,34,445 लाभार्थी लाभान्वित होंगे।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), ग्रामीण गरीबी उन्मूलन और प्रवासी कल्याण मंत्री कोंडापल्ली श्रीनिवास ने एक बयान में बताया कि इसके अतिरिक्त 5,606 नयी 'पति/पत्नी पेंशन' को भी मंजूरी दी गई है, जिसके लिए सरकार ने अलग से 2.24 करोड़ रुपये जारी किये हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी धनराशि एक जून, सोमवार की सुबह से सीधे लाभार्थियों के खातों में स्थानांतरित कर दी जायेगी।

मंत्री श्रीनिवास ने जानकारी दी कि नायडू के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के कार्यभार संभालने के बाद से अब तक एनटीआर भरोसा पेंशन पर रिकॉर्ड 65,886.57 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने दोहराया कि सरकार बुजुर्गों और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता देती है और पेंशन का भुगतान हर महीने की पहली तारीख को सुनिश्चित किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित