विजयवाड़ा , अक्टूबर 15 -- आंध्र प्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा ने गुरुवार को स्थानीय निकाय चुनावों के लिए 28 आईएएस अधिकारियों को सामान्य पर्यवंक्षक नियुक्त किया है।
राज्य में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 28 अक्टूबर को और मंडल एवं जिला परिषद के चुनाव तीन नवंबर को होंगे जबकि ग्राम पंचायत के चुनाव तीन चरणों में 26 नवंबर, 29 नवंबर और तीन दिसंबर को होंगे।
एसईसी ने सामान्य पर्यवंक्षकों को पूरे राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों के स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
आज आईएएस अधिकारियों के साथ एक ब्रीफिंग सत्र के दौरान राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो गया है। उन्होंने पर्यवेक्षकों को चुनाव नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और किसी भी मॉडल कोड के उल्लंघन पर बारीकी से नज़र रखने का निर्देश दिया।
श्री पुनेठा ने चुनाव आयोग द्वारा विकसित मतदान प्रबंधन ऐप के महत्व को उजागर किया जो मतदान प्रबंधन, मतदान केंद्रों एवं चुनाव प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान करता है। उन्होंने पर्यवेक्षकों को यह भी निर्देश दिया कि वे जिला पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करें और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करें।
श्री पुणेठा ने मुक्त एवं निष्पक्ष चुनावों के महत्व पर पर बल देते हुए अधिकारियों से कहा कि वे ऐसा माहौल तैयार करें जहां हर मतदाता बिना किसी डर, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने कहा कि सामान्य पर्यवेक्षकों को सभी स्तरों पर अधिकारियों का मार्गदर्शन करना चाहिए और पूरे राज्य में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रक्रिया पर बारीकी से निगरानी रखनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित