कडप्पा , फरवरी 18 -- आंध्रप्रदेश में अन्नमय्या जिले के कुरबलाकोटा मंडल के कनसानिवरिपल्ले गांव में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के बाद फरार हुए आरोपी का शव बुधवार को एक सिंचाई हौद में पाया गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) धीरज ने मीडिया को बताया कि मृतक कुलवर्धन बच्ची को अपने घर ले गया था, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मंगलवार को उसने शव को एक ड्रम में छिपा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित