अनाकापल्ली , अप्रैल 03 -- आंध्र प्रदेश में एलामंचिली मंडल के पोथिरेड्डी पालेम क्रॉस रोड पर शुक्रवार को एक निजी बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि तीनों युवक पुरुषोत्तमपुरम जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल की बस से टक्कर हो गयी। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित