विजयवाड़ा , सितंबर 13 -- आंध्र प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में रविवार को हुए दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई।
पहला हादसा विजयनगरम जिले के दत्तिराजेरु मंडल के शिकरुगंटी गांव के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, ऑटो रिक्शा गजपतिनगरम की ओर जा रहा था, तभी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो चालक गुणुपुरु तिरुपति सहित तेरीली आदिनारायण और गुडला रामू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित