नरसारावपेट , सितंबर 08 -- आंध्र प्रदेश में पलनाडु जिले के मादला गांव में मंगलवार को दूषित चारा खाने से 18 गायों की मौत हो गयी।

अधिकारियों के अनुसार, गायों को यूरिया खाद से दूषित चारा खिलाया गया था। उन्होंने बताया कि गौशाला में रखी यूरिया खाद की बोरियां हाल ही में हुई बारिश के कारण भीगकर पिघल या घुल गयी थीं। यह घुली हुई यूरिया गलती से चारे में मिल गयी थी।

पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित