काकीनाडा , मई 16 -- आंध्र प्रदेश के काकीनाडा ग्रामीण में कुव्वुर पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की सुबह काम पर जा रहीं मनरेगा की महिला मजदूरों को एक तेज रफ्तार टिपर-लॉरी ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 4 महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुलिस ने बताया कि मनरेगा मजदूरों का एक समूह काम पर जा रहा था। मैनेजर ने उन्हें फोटो लेने के लिए काम की जगह बुलाया था। जब मजदूर राजमार्ग पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार टिपर-लॉरी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे वासमशेट्टी सत्यवती (60), पालिका कृष्णवेनी (35) ,के. चिट्टेम्मा (45) और चेल्लुरी अन्नावरम (45) की मौत हो गई। सभी मृतक महिलाएं चिडिगा गांव की रहने वाली थीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित