काकीनाडा , मई 11 -- आंध्रप्रदेश में काकीनाड़ा के गांधी नगर में अज्ञात बदमाशों ने सोमवार तड़के एक पुलिस कांस्टेबल की बेरहमी से हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक नागेश्वर राव आंध्र प्रदेश विशेष पुलिस (एपीएसपी) शाखा में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। जब वह घर जा रहे थे, तभी कुछ बदमाशों ने सड़क पर उन पर हमला कर उनका गला काट दिया। उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी नगर अस्पताल भेज दिया। एएसपी मनीष पटिश देवराज और दो टाउन सर्कल इंस्पेक्टर अप्पाला नायडू ने घटनास्थल का दौरा किया और साक्ष्य जुटाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित