विजयवाड़ा , अगस्त 15 -- आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य के 29 सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार विजेताओं फिनलैंड भेजा है जिससे कि वे वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त शैक्षणिक पद्धतियों और नवीन शिक्षण तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर सकें।

यह विशेष कार्यक्रम फिनलैंड की 'यूनिवर्सिटी ऑफ तुर्कू' के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। 17 से 26 अगस्त तक चलने वाले आठ दिवसीय इस ऑनसाइट कार्यक्रम के दौरान शिक्षक तुर्कू और राउमा शहरों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कक्षाओं का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रारंभिक बाल शिक्षा केंद्रों और शिक्षक प्रशिक्षण स्कूलों के शिक्षकों से बातचीत और शैक्षणिक स्थलों का दौरा करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित