एलुरु , अक्टूबर 24 -- आंध्र प्रदेश के पोलावरम जिले के अडातीगला मंडल के थिम्मापुरम गांव में शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी की एक महिला नेता पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि 'गिरजन मोर्चा' की प्रदेश उपाध्यक्ष भारती एक कार में जा रही थीं, तभी थिम्मापुरम गांव के बाहरी इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार रोकी और उन पर बाहर खींचकर चाकू से वार कर दिया।

उनके गले, छाती और बाएं हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अडातीगला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। कार का ड्राइवर इस हमले के दौरान वहां से भागने में सफल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित