विशाखापत्तनम , जुलाई 19 -- आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम जिले के आनंदपुरम गांव में पेनदुर्ति-आनंदपुरम राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह एक कार और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि मारे गए सभी लोग पलनाडू जिले के ईपुरु मंडल के इनुमेला गांव के रहने वाले थे। वे सभी एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए श्रीकाकुलम जिले के टेक्काली जा रहे थे। तड़के सुबह उनकी कार एक दूसरी कार से आगे निकलने की कोशिश में सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में पालगनी रामंजनेयुलु (51 साल), शेख मीरा वली (56 साल), मंदपति भवानी शंकर (11 साल) और गाड़ी के चालक श्रीनू (29 साल) की मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित