राजगीर (बिहार) , अप्रैल 02 -- 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन गुरुवार को आंध्र प्रदेश, मिजोरम, दिल्ली , तेलंगाना और छत्तीसगढ़ ने अपने-अपने मैचों में शानदार जीत दर्ज की।

आज यहां राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गये दिन के पहले मैच में, हॉकी आंध्र प्रदेश ने डिवीजन सी के पूल ए में ले पुडुचेरी हॉकी के खिलाफ 3-1 से जीत हासिल की। विजेता टीम की ओर से सूर्य गणेश कटारू प्रदीप ने (13वें), चैतन्य लंका चैतन्य येसु (19वें) और कप्तान मदुरु गंगा ने (27वें) मिनट में गोल किए। ले पुडुचेरी हॉकी के लिए, दर्शन ने (58वें) मिनट में एकमात्र गोल किया।

इसी डिवीजन में दिन के दूसरे मैच में, मिजोरम ने असम हॉकी को 6-0 से हराया। जोसेफ मालसावमतलुआंगा ने (पांचवें', 33वें, 54वें) मिनट में गोलकर हैट्रिक बनाई, जबकि कप्तान मालसावकिमा ने (12वें), वनलालहमंगाइहा ने (38वें) और लालहमंगाइहज़ुआला (48वें) मिनट में अपनी टीम के लिए गोल किए।

डिवीजन बी के पूल ए में, दिल्ली ने बंगाल के खिलाफ 9-1 से जीत दर्ज की। आर्यन ने (चौथे', 14वें), कप्तान युवराज सिंह ने (10वें, 22वें), सुशांत सहरावत ने (26वें, 58वें) और सिद्धार्थ ने (29वें, 53वें) मिनट सभी ने दो-दो गोल किए, जबकि लव ने (24वें) मिनट भी उनके स्कोर में योगदान दिया। वहीं, बंगाल के लिए आयुष प्रधान ने (13वें) मिनट में गोल किया।

इसी पूल में, तेलंगाना ने गुजरात को 20-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। अमित दयाल ने (पांचवें', 21वें, 22वें, 37वें, 41वें, 47वें, 50वें, 52वें, 55वें, 56वें) के लिए यह एक यादगार दिन रहा, जबकि हैड्रियन लॉरेंस ने (दूसरे, 20वें), हर्ष कुमार गौतम ने (चौथे, सातवें), अखिल गोगुला ने (24वें, 34वें), ज्ञानेश्वर पिट्टाला ने (12वें), पेंडोर धनराज ने (26वें), एस्लावथ युवराज ने (35वें) और कप्तान यशित जला सूर्य (44वें) मिनट में गोल किए।

डिवीजन बी के पूल बी में, कर्नाटक और अरुणाचल के बीच 2-2 से मैच ड्रॉ रहा। कर्नाटक के लिए कप्तान आदर्श गोविंद मुतागर ने (18वें, 54वें) मिनट गोल किए, जबकि अरुणाचल के लिए कप्तान कुमार शशांक ने (चौथे) और अश्विनी पटेल ने (45वें) मिनट में गोल दागे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित