अनकापल्ली , नवंबर 08 -- आंध्रप्रदेश के अनकापल्ली जिले के पेदाबोड्डेपल्ली गांव में रविवार को एक कार और डंपर की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई।

पुलिस निरीक्षक शेख गफूर ने बताया कि मृतक युवक दुर्गा प्रसाद और पेदापति वामशी विशाखापत्तनम से नरसिम्पट्नम जा रहे थे। डंपर नरसिम्पट्नम से तल्लापालेम जा रहा था।

पुलिस उपाधीक्षक पी श्रीनिवास राव ने घटनास्थल का दौरा कर मामला दर्ज किया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीजीएच भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित