पटना , मई 29 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य के विभिन्न जिलों में तेज आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों और वृक्षों में लगे फलों को हुई क्षति का सर्वे कराया जायेगा तथा प्रभावित किसानों को समुचित राहत प्रदान की जायेगी। तेज आंधी-बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में किसानों की फसलों को क्षति पहुँची है।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने आंधी-बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण हुई फसल क्षति एवं वृक्ष में लगे फलों की क्षति का कृषि विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग को सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे प्रभावित किसानों को समुचित राहत प्रदान की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित