जालौन , मई 29 -- उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में शुक्रवार को भीषण आंधी-तूफान के कारण विद्युत वितरण व्यवस्था चरमरा गयी है।
दक्षिणाचंल विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता विद्युत योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के चलते जिलेभर में लगभग 400 बिजली पोल टूट गए हैं, जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुयी है।
उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग की टीमें लगातार राहत एवं मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं। टाउन एरिया सहित विभिन्न सब स्टेशनों पर तेजी से काम कराया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सके। इसके लिए सभी ठेकेदारों और करीब 400 मजदूरों को अलग-अलग क्षेत्रों में लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित