पलवल , मई 24 -- हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति, सेवा और जनकल्याण की प्रतीक थीं। उनके नाम पर मार्ग का नामकरण नारी शक्ति और देश की गौरवशाली विरासत का सम्मान है।

उन्होंने रविवार को पलवल में किठवाड़ी चौक से मैन बाजार रोड का नाम देवी अहिल्याबाई होल्कर मार्ग किये जाने पर आयोजित धन्यवाद सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने क्षेत्रवासियों और नागरिकों का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार महान विभूतियों और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का कार्य कर रही है।

श्री गौतम ने बताया कि देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक के पास जल्द ही एक भव्य स्मृति पार्क बनाया जाएगा। साथ ही करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण और लगभग दो करोड़ रुपये से ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित