सोनीपत , जुलाई 30 -- हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के अहलाना गांव में करीब 8.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र का गुरुवार को उद्घाटन किया गया। उद्घाटन गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादियान ने किया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, लगभग दो एकड़ क्षेत्र में बने इस उपकेंद्र से अहलाना, अताइल, मानक माजरा तथा आसपास के गांवों के करीब तीन हजार उपभोक्ताओं को बेहतर एवं अधिक विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति मिलेगी।
इस अवसर पर श्री कादियान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नए उपकेंद्र के शुरू होने से कम वोल्टेज, बार-बार बिजली बाधित होने तथा अनियमित कटौती जैसी समस्याओं में कमी आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित