अहमदाबाद , फरवरी 27 -- गुजरात के अहमदाबाद में मोटापे (ओबेसिटी) पर ओबेसिटी एंड मेटाबॉलिक सर्जरी सोसाइटी ऑफ इंडिया (ओएसएसआई) का ओसीकोन (ओएसएसआईसीओएन) 2026, 23वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया।
ओबेसिटी एंड मेटाबॉलिक सर्जरी सोसाइटी ऑफ इंडिया (ओएसएसआई) अध्यक्ष डॉ. रणदीप वाधवन ने शुक्रवार को कहा कि ओएसएसआई वर्षों से प्रशिक्षण और नए शोध के माध्यम से मोटापे की समस्या को कम करने के लिए काम कर रही है। ओएसएसआईसीओएन जैसी कॉन्फ्रेंस भारत के लोगों के स्वास्थ्य में सुधार लाने के हमारे प्रयासों को और अधिक मजबूत बनाती है। इस सम्मेलन में देश-विदेश के जाने-माने डॉक्टर और विशेषज्ञ शामिल हैं। वे भारत में तेजी से बढ़ती मोटापे की समस्या और उससे जुड़ी बीमारियों के इलाज और समाधान पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं। यह देश का सबसे बड़ा सम्मेलन का आयोजन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित