अहमदाबाद , जनवरी 13 -- पश्चिम रेलवे में गुजरात के अहमदाबाद मंडल के साबरमती इंस्टिट्यूट में आयोजित डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर क्रिकेट प्रतियोगिता का हाल ही में समापन हुआ।

मंडल रेल प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि ऑल इंडिया एससी/एसटी एसोसिएशन, इंजीनियरिंग एवं सिग्नल कारखाना शाखा द्वारा आयोजित डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कमर्शियल एवं ट्रैकमैन साबरमती टीमों के बीच खेला गया। फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैकमैन साबरमती टीम विजेता बनी, जबकि कमर्शियल टीम उपविजेता रही।

समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि मण्डल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश की उपस्थिति रही। उनके साथ अशोक कुमार, वरिष्ठ डीएमई वटवा एवं एस.पी. गुप्ता, वरिष्ठ डीएमई साबरमती भी उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

साबरमती इंस्टिट्यूट में आयोजित इस टूर्नामेंट में ट्रैक मेंटेनर एवं कमर्शियल टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में कमर्शियल टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 102 रन बनाए। टीम की ओर से शिवकुमार प्रजापत ने शानदार अर्धशतक लगाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रैक मेंटेनर टीम ने मात्र 13.1 ओवर में जीत हासिल कर प्रतियोगिता अपने नाम की। कमर्शियल टीम उपविजेता रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित