मुम्बई , अप्रैल 13 -- अहमदाबाद और गुजरात के अन्य हिस्सों में 26 अप्रैल को होने वाले नगर निगम चुनावों के कारण इस दिन अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस (जीटी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच होने वाले आईपीएल 2026 के मुकाबले को चेन्नई स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया है।
यह मुक़ाबला अब 26 अप्रैल को ही खेला जाएगा। इस मैच को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में शिफ़्ट कर दिया गया है। यह मुक़ाबला दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। वहीं 21 मई को पहले चेन्नई में खेला जाने वाला मुकाबला अब अहमदाबाद में खेला जाएगा जो कि शाम के साढ़े सात बजे शुरू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित