वाराणसी , सितंबर 13 -- उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में शनिवार शाम हेरिटेज अस्पताल, भदवर के यूरोलॉजी विभाग में तैनात चिकित्सक शुभंकर गौतम ने कथित रूप से एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव अस्पताल के डॉक्टर आवास स्थित कमरा नंबर 802 में मिला।
सूचना मिलने पर रोहनिया पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को चिकित्सक के कमरे से सीरिंज और एनेस्थीसिया की दवा भी मिली है।
रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि अस्पताल के सुरक्षा अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी थी कि डॉक्टर आवास में रहने वाले यूरोलॉजिस्ट शुभंकर गौतम ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया है। पुलिस टीम ने दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया तो डॉ. गौतम मृत मिले। प्रथमदृष्टया मौत का कारण एनेस्थीसिया की अधिक मात्रा लेना प्रतीत हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित