भरतपुर , अक्टूबर 07 -- राजस्थान में भरतपुर के मुखर्जी नगर के जिंदल अस्पताल में मंगलवार देर रात भर्ती कराई गई एक महिला मरीज की मौत को लेकर बुधवार सुबह हंगामा हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बताया कि रेणु कुमारी (42) को पेट में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों ने उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
हंगामे के बाद पुलिस उपाधीक्षक (शहर) आशिमा वासवानी, कोतवाली थानाधिकारी तेजपाल सैनी, अटलबन्ध थानाधिकारी हेमेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
परिजनों का आरोप है कि रात में ही पूरे पैसे जमा करा दिये। उसके बाद मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया। सुबह तक उन्हें अंधेरे में रखा गया और अचानक ही उसकी मौत की घोषणा कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित